गाली गलौज का विरोध करने पर शराबी ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, हुआ फरार

गाली गलौज का विरोध करने पर शराबी ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, हुआ फरार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में देर रात शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर शराबी ने युवक पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गढ़ के गांव कल्याणपुर के धीरज पुत्र नयन सिंह प्रजापति देर रात शराब के नशे में रितिक ( 22) वर्ष पुत्र जोगिंदर जाति वाल्मीकि के घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगा इस पर रितिक ने उसको टोका तो वह ऋतिक पर हमलावर हो गया और चाकू से उस पर वार कर दिया ।जिससे ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको गढ़मुक्तेश्वर के हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है, जिसको आनंद हॉस्पिटल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि गांव में दो घर वाल्मीकि समाज के एवं दो ही घर प्रजापति के हैं।











