M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कामर्शियल सिलेंडर के बड़े हुए भाव वापस लेने व अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कामर्शियल सिलेंडर के बड़े हुए भाव वापस लेने व अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

जिलें में बढ़ती मंहगाई व कालाबाजारी को रोकने के लिए उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. की जिला कार्यकारिणी ने
कामर्शियल सिलेंडर के बड़े हुए भाव वापस लेने व अन्य समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कविता मीणा को सौंपा।

गुरुवार को उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. की जिला कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम कविता मीना से मिला और ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण कुटीर घरेलू, मझौले उद्योग तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग का व्यापार करने वाले, हवाई, डेरी वाले तथा फेरी में ठेलों पर खाने पीने का सामान बेचने वाले व्यक्तियों का कारोबार बंदी के कगार पर होने से उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस का रेट अचानक 2080 से 977 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 3171 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि
केंद्र सरकार को निर्देशित करें कि वह गैस के वैकल्पिक संसाधों के खोज के लिए लिए अनुसंधान कमेटी का गठन करें, महंगाई और कालाबाजारी को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ाई गई दरें तुरंत वापस लेने हेतु आवश्यक खत्म उठाए जाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें, विवाह शादी व फंक्शन के लिए मांग अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने पर आदेश पारित करने , अस्पतालों व स्कूलों को उनकी आवश्यकता अनुसार कमर्शियल गैस उपलब्ध कराई जाए। गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिया गया भाड़ा कमर्शियल गैस सिलेंडर के बिलों में कम करने के आदेश पारित करने की कृपा करें जिसका लाभ उपभोक्ता को मिल सके, महंगाई को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर पर जीएसटी की दरें 18% के स्थान पर 5% की जाए, कमर्शियल गैस की कमी होने के कारण पुराने वैकल्पिक ईंधन को इस्तेमाल करने की अनुमति उद्योगों को दी जाए तथा इसके लिए पॉल्यूशन विभाग व एनजीटी के नियमों में 5 साल के लिए छूट प्रदान की जाए।



इस मौके पर अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, युवा व्यापारी नेता दीपाशु गर्ग, राकेश पंसारी, गोविंद अग्रवाल, सौरभ गोयल गुड़ वालें, संदीप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अशोक कुमार, सुनील जैन आदि मौजूद थे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page