गांव निवासी विकास कुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट, ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित

गांव निवासी विकास कुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट, ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित
हापुड़।
जिलें के ग्राम लोदीपुर छपरा के निवासी विकास कुमार के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बाबूगढ़ के गांव लोदीपुर छपरा निवासी विकास कुमार के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। साधारण किसान परिवार में जन्मे विकास की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विकास कुमार को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा, उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा, प्रधान अमरनाथ शर्मा और संजय गहलोत सहित अन्य लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया ।इसके साथ ही उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।











