HapurNewsUttar Pradesh
नेशनल हाईवे- 9 पर छत पर बैठाकर दौड़ रही बस का किया 12 हजार का चालान

हापुड़। नेशनल हाईवे- 9 पर यात्रियों को छत पर बैठाकर तेज रफ्तार बस का वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने बस का 12 हजार रुपए का चालान कर दिया।
वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस की सभी सीटें भरने के बाद यात्रियों को छत पर चढ़ा दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बस पर 12 हजार रुपये किया है ।












