गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कैंटर पलटा, बच्चें सहित तीन महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कैंटर पलटा, बच्चें सहित तीन महिलाओं की मौत, मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में आधी रात को गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कैंटर पलटा गया। जिससे कैंटर सवार बच्चें सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में शनिवार आधी रात को सदरपुर टोल प्लाजा से जखैड़ा रहमतपुर के पास तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वह पलट गया और कैंटर सवार लोग दब गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को बाहर निकाला और केंटर को क्रेन से सीधा करवाया।
मौके पर पहुंचे सिम्भावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में हरदोई निवासी श्रीदेवी (30) और बेटे (9) अभिजीत व बरेली निवासी
सावित्री देवी (33) की मौत हो गई, जबकि अभिषेक व लालाराम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।











