कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार सवारों पर हमला कर की लूटपाट, फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 334 पर कार सवार बदमाशों ने होटल के पास एक कार सवार में युवकों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकते हुए शीशे तोड़ डाले और फायरिंग कर दी। बदमाश, कार सवार युवकों से 20 हजार और सोने की चेन लूटकर ले ले गए। पुलिस दो दिन बाद आरोपियों को नहीं खोज पाई है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 मेरठ बाईपास पर चार दोस्त एक कार में सवार होकर गाजियाबाद के मोदीनगर में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की कार पीछे से आ रही थी। लाल रंग की कार में सवार युवकों ने शीशे खोल रखे थे । कार में सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए मोदीनगर निवासी युवकों की कार को ओवरटेक करते हुए हथियारों के बल पर रोक लिया। सरेराह हाईवे पर कार को रोककर पत्थर से शीशे तोड़े और फायरिंग करते हुए कार सवार युवकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों नेयुवकों से करीब 20 हजार रुपये, सोने की चेन लूटली। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित युवकों को थाने ले आई जहां तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की ग की रिपोर्ट पुलिस रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई। यह दर्ज गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोरी निवासी शिवम की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बताया गया है कि 6 मई की रात मेरठ करीब दस बजे वह अपने दोस्त सादिक, साकिर और सावेज के साथ बाईपास पर ग्राम पटना के पास होटल पर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। इसी बीच एक लाल रंग की कार वहां पहुंची जिसमें छह लोग सवार थे। कार सवारों ने पीड़ित और उसके साथियों से गाली गलौज करदी। वह लोग अपने कार में सवार होकर अपने जाने लगे तो आरोपियों ने ने हाईवे अपनी कार से पीछा कर उनकी कार पर को रुकवा लिया और आरोपियों ने गाली गलौज कर बेल्ट, लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने कार शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि एक आरोपीने फायरिंग भी की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित बोले, पुलिस ने जो बोला वह लिखा तहरीर में पीड़ित पक्षने बताया कि घटना की सूचना 112 पर दी गई थी। थाने में जो पुलिस ने बोलावो लिखकर तहरीर दी गई। बाद में जो खुद तहरीर दी उसमें
लूटपाट व बदमाशों द्वारा किए घटनाक्रम का उल्लेख किया है वहीं, सीओ सिट वरुण तहरीर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित क पर हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदम दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











