कवियों ने किया प्रदेशाध्यक्ष प्रो वागीश दिनकर का किया स्वागत


हापुड़
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, ओज के सशक्त हस्ताक्षर,कवि कुल शिरोमणि,पूर्व प्राचार्य,35 देशों में कार्यरत विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य भारती के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. वागीश दिनकर को माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संत कबीर अकादमी की संविधान समिति का सदस्य नामित करने पर हिंदी साहित्य भारती जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि श्री दिनेश त्यागी के आवास पर कवियों ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कवि दिनेश त्यागी ने पढ़ा_
यही कामना कर रहे,मिलकर सब वागीश।
यूं ही तुम बढ़ते रहो,कृपा करें जगदीश।।
इस अवसर पर डा.सतीश वर्धन,कवि विजय वत्स,कवि राजकुमार हिंदुस्तानी,कवि विकास विजय त्यागी,समन्वय त्यागी सभी ने माल्यार्पण कर प्रो.वागीश को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Exit mobile version