M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

–5 बच्चों के दिल के छेद का आपरेशन डीईआईसी व मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में होगा

–5 बच्चों के दिल के छेद का आपरेशन डीईआईसी व मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में होगा

,हापुड़

दिल में छेद की बीमारी से ग्रसित पांच बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर
से सर्जरी के लिए डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी) व मेडिकल
कालेज अलीगढ़ भेजा गया है। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी भेजे गए हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य
कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत इन बच्चों की सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क
होगी।
मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार त्यागी ने
अपने कार्यालय से इन बच्चों को लेकर गई सरकारी एंबुलेंस को हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि बच्चे के दिल में छेद या अन्य कोई
जन्मजात कमी या शारीरिक विकृति है तो उसके उपचार की व्यवस्था राष्ट्रीय
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत की गई है। जरूरत होने पर कार्यक्रम
के अंतर्गत सर्जरी भी कराई जाती हैं। ऐसे परिवार जो महंगी सर्जरी कराने
में असमर्थ हैं, उन परिवारों के लिए यह कार्यक्रम बड़ा मददगार साबित हो
रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों का निशुल्क उपचार कराया जाता है।
उन्होंने बताया कार्यक्रम के तहत दिल में छेद की बीमारी से ग्रसित पांच
बच्चों को सर्जरी के लिए को अलीगढ़ भेजा गया है। इन बच्चों की सर्जरी
होगी और फिर बच्चे सामान्य जीवन जी सकेंगे।
डीईआईसी मैनेजर डा.मयंक कुमार ने बताया – अलीगढ़ डीईआईसी सेंटर के
द्वारा बच्चों की सर्जरी होगी। डीईआईसी सेंटर अलीगढ़ से शुरुआती जांचों
के बाद सर्जरी की तिथि निर्धारित की जाएगी। तब तक बच्चे सेंटर पर ही
भर्ती रहेंगे। सर्जरी के लएि अलीगढ़ भेजे गए बच्चों में ढाई वर्षीय
तनवी,छह वर्षीय परी,10 माह की आरुषि, पांच वर्षीय मायरा और चार वर्षीय
अशद शामिल हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. प्रवीण शर्मा,डा.प्रेरणा
श्रीवास्तव,जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सतीश कुमार और डीईआईसी
मैनेजर डॉ मयंक कुमार मौजूद रहे।

 

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page