M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

उघमियों ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर , 150 परिवारों ने उठाया लाभ

हापुड़।

इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आई.आई.ए.) का गठन 13 सितंबर 1985 को उद्योगों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण, उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को उत्पीड़न से बचाने के उद्देश्य से किया गया था। आज संस्था के लगभग 15,000 सक्रिय एमएसएमई सदस्य हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी औद्योगिक संस्था बनाते हैं।
संस्था के गौरवपूर्ण 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन धीरखेड़ा, हापुड़ चैप्टर द्वारा अपने सभी सम्मानित सदस्यों के लिए यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में यशोदा मेडिसिटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों—ऑर्थोपेडिक, फिजियोथैरेपिस्ट, डाइटिशियन, जनरल फिजिशियन, पल्मोनोलॉजिस्ट एवं स्पाइन कंसल्टेंट—ने सेवाएँ प्रदान कीं। कैंप में उद्यमियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। साथ ही डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारियाँ दीं और रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।
शिविर में लगभग 150 से अधिक उद्यमियों एवं उनके परिवारों ने भाग लिया और स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम के विशेषज्ञ डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया।

आई आई ए के राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा ने आईंआईए के द्वारा इन गौरवशाली 40 वर्षों में एमएसएमई उद्योगों के विकास के लिए क्या क्या कार्य किये गए उसके विषय में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एमएसएमई उद्योगों के उत्थान के साथ-साथ आई आई ए का समाज कल्याण कार्यों में भी विशेष योगदान रहा है।
इस अवसर पर मंडलीय सचिव शान्तनु सिंघल ने उद्यमियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा—
“आई.आई.ए. का निरंतर प्रयास रहेगा कि उद्यमियों के लिए इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएँ।”
उद्यमी अशोक छारिया ने सभी से आह्वान किया कि—
“एक स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ दिमाग की नींव है। जैसे हम अपने प्रतिष्ठान की देखभाल करते हैं, उसी तरह अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। स्वस्थ रहकर ही हम लंबे समय तक व्यवसाय कर सकते हैं और देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।”
इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद गोयल, कपिल अरोड़ा, सोनू चौक, सचिन अग्रवाल, नीरज गुप्ता, हरीश ग्रोवर, प्रतीक जैन, संदीप चौधरी, सतीश बंसल, नरेश गर्ग, अक्षय अग्रवाल, मुदित बंसल, ध्रुव गुप्ता, आयुष गर्ग सहित अन्य अनेक उद्यमी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page