ATMS College of Education Menmoms
News

वीडियों व फोटो के बल पर महिला का अपहरण कर पूर्व प्रेमी पर रेप का आरोप

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पूर्व प्रेमी पर वीडियो व फोटो के बल पर उसका अपहरण कर रेप का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दी है।

पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसकी अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक से अच्छी जान पहचान थी। युवक ने उससे शादी करने की बात कहीं, लेकिन परिजनों ने उसका निकाह सिंभावली थाना क्षेत्र के एक युवक से कर दिया। निकाह के बाद से वह अपने पति के साथ रह रही है। कुछ दिन पहले उसके प्रेमी का फोन आया और उसने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। उसने मना किया तो आरोपी ने उसके निकाह से पहले के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसकी ससुराल में आकर उसका अपहरण कर ले गया। वहां उसने अपनी मौसी के घर पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए जबरन धर्मांतरण का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी उसे मायके के निकट जंगल में छोड़ कर भाग गया। पीड़िता ने एसपी को भेजे गए पत्र में मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page