अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के नजदीक हापुड़ निवासी एक युवक को देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के पंचवटी कॉलोनी निवासी अनुज कुमार पुत्र महावीर सिंह रविवार की देर रात किसी काम से गया हुआ था। जब वह वापस आ रहा था तभी गांव असौड़ा के नजदीक उसे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक से रोककर गोली मार दी।

गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब युवक को घायल पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायल युवक को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।

Exit mobile version