प्राधिकरण ने 22 हजार वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

प्राधिकरण ने 22 हजार वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त
,हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हापुड़ विकास क्षेत्र के गांव चमरी में 22000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराने के साथ-साथ दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्यवाही की।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी अमित कादियान ने बताया कि गुरुवार को प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने हापुड़ कोतवाली व थाना खरखौदा पुलिस की मौजूदगी में हापुड़ विकास क्षेत्र में ग्राम चमरी में विकास अग्रवाल द्वारा 22000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। साथ ही मेरठ रोड धीरखेड़ा में बबलू बसाना द्वारा 500 मीटर में दुकान व दिल्ली रोड स्थित अपना घर कालोनी में रेनू वर्मा द्वारा 90 वर्ग मीटर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे निर्माण को सील करने की कार्यवाही की।












