News
क्षेत्र के बंटवारों को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, डीएम को सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र के बंटवारों को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, डीएम को सौंपा ज्ञापन
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारों को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। जिसको लेकर किन्नरों ने डीएम, थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया है।
जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों में क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद चल रहा है। सिंभावली क्षेत्र के हरोडा रोड निवासी सना ने बताया कि गुरु मुन्नी बाई ने जन्म से ही उसे गोद ले लिया था। लालन-पालन और पढ़ाई लिखाई कराई थी। शिक्षा पूरी होने के बाद क्षेत्र में आई पीड़िता को पता चला कि गिट्टी और राजकुमार क्षेत्र में बधाई लेकर लोगों से रुपए ले रही है। मुन्नी के ढोलक बजाने वाले शिष्य रियासत के जगह उसके भतीजे फारूक को रखा है।
आरोप है कि आरोपी पक्ष किन्नर बनकर लोगों से पैसे लेता है। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है।
थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












