News
खातेदार के आठ करोड़ रुपए डकारें, तो पीड़ित ने बैंक मैनेजर सहित 35 लोगों पर दर्ज करवाई एफआईआर, मचा हड़कंप

हापुड़। महामेघा बैंक में जमा आठ करोड़ घोटाला करने पर पीड़ित खातेदार ने कोर्ट के माध्यम से बैंक मैनेजर सहित 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवा दी। जिससे हड़कंप मच गया।
गौतमबुद्धनगर निवासी जाकिर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी करीब 8 करोड़ रुपये की राशि बैंक में जमा कराई थी। आरोपियों ने जमाकर्ताओं के पैसे से हापुड़ के ग्राम ततारपुर में करीब 19.59 हेक्टेयर जमीन खरीदी। बाद में बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बावजूद इस संपत्ति को कथित रूप से अन्य लोगों के नाम कर दिया गया। यहां तक कि वर्ष 2025 में इस जमीन को एक बिल्डर को बेचने का भी आरोप है।
थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर 35 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











