ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवे -9 पर मुनीम से 85 लाख लूट का खुलासा: 6 बदमाश गिरफ्तार, 62 लाख रुपए, गाड़ी,बाईक बरामद

नेशनल हाईवे -9 पर मुनीम से 85 लाख लूट का खुलासा: 6 बदमाश गिरफ्तार, 62 लाख रुपए, गाड़ी,बाईक बरामद

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना) । थाना पिलखुवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 9 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज अनवरपुर के निकट दादरी (नोएडा) के एक व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रू की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट के 62 लाख रुपए, गाड़ी,बाईक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर के दादरी गांव दादूपुर खटाना निवासी अजयपाल घी-तेल व्यापारी गोपाल के यहां मुनीम का कार्य करता हैं। 15 दिसंबर को वह हापुड़ के दो व्यापारियों के यहां से रुपये वसूल कर बाइक से वापस लौट रहे थे। एक व्यापारी से 55 लाख और दूसरे व्यापारी से 30 लाख रुपये लेकर वह हाईवे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही अजय पाल सरस्वती अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। इससे पहले अजय पाल संभल पाते बदमाशों ने तमंचा निकालकर डराया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि पिलखुवा पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए अमरोहा निवासी सावेद
अदनान, ललित, नावेद, सिम्भावली निवासी साबिर व जिशान को गिरफ्तार कर लूट के
62 लाख रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, कार, बाइक आदि बरामद किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page