ATMS College of Education Menmoms
News

फैक्टियां बंद होनें पर अधिकारियों का होना चाहिए डिमोशन-आईआईए अध्यक्ष अशोक अग्रवाल


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास में उघमी और व्यापारी रीढ़ की हड्डी के समान हैं। हर प्रकार के टैक्स देकर व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता हैं। फैक्टियां बंद होनें पर उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों का डिमोशन होना चाहिए। व्यापारी और उघमी हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल शुक्रवार को हापुड़ में आईआईए हापुड़ चैप्टर के सदस्यों से उघोगों को लेकर चर्चा के लिए हापुड़ आए थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी उघमियों का विभिन्न तरीकें से शोषण करतें हैं,जिसे रोकनें की जिम्मेदारी सरकार की भी हैं।
उन्होंने कहा कि एमआइसेमी के माध्यम से 11 करोड़ लोग उससे जुड़े हैं।जो अपना योगदान दे रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर नहीं हैं। उघमी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि धीरखेड़ा इन्डस्ट्रीज एरिया दो जनपदों के बीच झूल रहा हैं। जिसका कोई वारिस नहीं हैं। जिस कारण वहां विकास नहीं हो रहा हैं। इस समस्या के समाधान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान करवायेंगा।
आईआईए के वरिष्ठ सदस्य सोनू चुंग,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक छारिया ने कहा कि हापुड़ के उघमियों ने कोरोना काल में प्रशासन को बहुत सहयोग किया,परन्तु उनके इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
उघमी अशोक छारिया ने कहा कि सरकार के पास तेजस्व के लिए तो पैसा हैं,परन्तु कन्टैनर बनानें के लिए फैक्ट्री स्थापित करनें को पैसा नहीं. हैं।
चैप्टर के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ,सचिव शान्तनु सिंघल व कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि उघमियों द्वारा सरकार व प्रशासन के सहयोग के बावजूद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा हैं।
मंच का संचालन विजय शंकर शर्मा ने किया। इस मौकें पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंघल,राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रमोद गोयल,लवलीन गुप्ता,प्रतीक जैन,नीरज,कपिल अरोरा व अन्य उघमी मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page