ATMS College of Education Menmoms
News

प्रदेश में बनेगी प्रसपा की सरकार:कुरैशी


हापुड़। प्रदेश में प्रसपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अगली सरकार प्रसपा की बनेगी और माननीय शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री बनेगें।
यह विचार शनिवार को पार्टी कार्यालय पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव व मेरठ मंडल प्रभारी कलुवा कुरैशी ने समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि प्रसपा में हर वर्ग का सम्मान हो रहा है। प्रसपा में युवा अधिक संख्या में जुड़ रहे है। जिसके चलते आज प्रदेश में प्रसपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में अगली सरकार बिना प्रसपा के नहीं बनेगी। इससे पूर्व गांव सलाई निवासी मोहम्मद असलम, त्रिलोकीपुरम निवासी मोहम्मद नाज़िम व परवेज खान को जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने पार्टी का झंडा भेंट कर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
इस मौके पर जिला प्रमुख महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामस्वरुप, महिला सभा जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष युदिष्ठर यादव, जिला सचिव हरिराज गुर्जर, एसपी जिद्दी, सुनीता शुक्ला, एडवोकेट आसिम, एडवोकेट गुलबहार चौधरी, तरुण जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page