News
हाईवे पर चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बाल बाल बचा परिवार

हाईवे पर चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बाल बाल बचा परिवार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर चलती कार में आग लगने से पूरी कार जलकर स्वाहा हो गई। कार सवार परिजनों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर एक चलती कार में धुआं उठने के बाद आग लग गई। इससे पूर्व कार में सवार बुलंदशहर निवासी अराफत व सबा खान ने बिना देर किए कार से निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार धूं धूं कर जलने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।











