जीजा पर पत्नी के अश्लील फोटो खींचने का आरोप, विरोध करने पर पति के साथ की मारपीट
July 19, 2025
0 876 1 minute read
जीजा पर पत्नी के अश्लील फोटो खींचने का आरोप, विरोध करने पर पति के साथ की मारपीट
, हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने बहनोई पर अपनी पत्नी के अश्लील फोटो व वीडियो बनाने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार धौलाना
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व घर से जेवरात नगदी आदि लेकर बहनोई के घर पर गई थी। कुछ दिन बाद वह अपनी पत्नी को लेने के लिए बहनोई के यहां पर गया। वहां पर बहनोई के मोबाइल में उसने पत्नी का अश्लील वीडियो देखा। इसका विरोध किया व पूछताछ की तो आरोपी बहनोई ने गली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।