M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

साइकिल कांवड़ यात्रा में दिखी राष्ट्रीय एकता की झलक, दिल्ली पुलिस व आइआरएस अधिकारी सम्मानित

साइकिल कांवड़ यात्रा में दिखी राष्ट्रीय एकता की झलक, दिल्ली पुलिस व आइआरएस अधिकारी सम्मानित

हापुड़।। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर रविवार को साइकिल कांवड़ यात्रा गढ़मुक्तेश्वर से पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी विपुल अनेकांत, डीसीपी संदीप लांबा तथा अपर आयुक्त जीएसटी एवं आइआरएस अधिकारी मुकेश राठौर साइकिल से शामिल हुए। अधिकारियों ने गंगाजल लेकर साइकिल से यात्रा कर युवाओं को देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया।

गढ़मुक्तेश्वर से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए अधिकारियों का नेशनल हाईवे-9 स्थित बाबूगढ़ चौकी पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारियों पर पुष्पवर्षा की और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्र के बच्चों ने भी उत्साह के साथ अधिकारियों का अभिनंदन किया। बच्चों ने तिरंगा पटका पहनाकर उन्हें शिव परिवार का चित्र भेंट किया। स्वागत के दौरान चौकी परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

साइकिल कांवड़ यात्रा गढ़मुक्तेश्वर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुरानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में अधिकारी पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अधिकारियों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना भी है। साइकिल कांवड़ यात्रा के माध्यम से शांति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यात्रा में अधिकारियों की भागीदारी को स्थानीय लोगों ने सराहनीय पहल बताया। बाबूगढ़ में हुए स्वागत के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page