M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सदर विधायक से बोलें व्यापारी- जब थानें के बाहर ही फुटपाथ पर अतिक्रमण, तो शहर में कैसे हटाए पुलिस अतिक्रमण, व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान – विजयपाल आढ़ती

व्यापारी बोले- थाने के बाहर ही अतिक्रमण तो शहर से कैसे हटाएगी पुलिस, सदर विधायक ने दिया समाधान का भरोसा

व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में उठा मुद्दा, विधायक विजयपाल आढ़ती बोले- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

हापुड़। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के तत्वावधान में पक्का बाग मंडी में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में व्यापारियों ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के सामने शहर की समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने कहा कि जब कोतवाली के गेट पर फुटपाथ पर ही अतिक्रमण है, तो पुलिस पूरे शहर से अतिक्रमण कैसे हटवाएगी। विधायक ने हर समस्या के प्राथमिकता से समाधान का आश्वासन दिया।

अतिक्रमण और कमीशनखोरी पर उठे सवाल
कार्यक्रम में व्यापारी विजय कुमार ने कहा कि शहर में चारों तरफ अतिक्रमण है। कोतवाली के बाहर ही फुटपाथ पर कब्जा है। मयूरी वालों ने शहर की रफ्तार थाम रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के चक्कर में शहर के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

विधायक ने गिनाए विकास कार्य
संस्थान के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल चीनी वाले व सचिन जिंदल सर्राफ ने कहा कि सदर विधायक ने हापुड़ में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए हैं। वे हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।



व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा – विजयपाल 



सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में अरबों रुपये के विकास कार्य कराए हैं, जिसमें पुल और सड़कें शामिल हैं। उन्होंने साफ कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।



इस मौके पर सुरेश चंद संपादक, भाजपा नेता चक्रवर्ती गर्ग, कपिल एस एम, बबली, यशु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी, पूर्व सभासद अनुज गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रधान, गौशाला अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार, सभासद मोनू बजरंग, गुल्टू प्रधान, एसएसवी इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक बिट्टू, उदय कंसल, संजीव आढ़ वाले, विमेश गोयल, पुनीत सर्राफ समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page