M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ के राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अमित शर्मा अब दूरदर्शन पर पढ़ाएंगे गणित, लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ

 हापुड़ के राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अमित शर्मा अब दूरदर्शन पर पढ़ाएंगे गणित, लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ

 SCERT ने ई-कंटेंट निर्माण के लिए किया चयन, NCERT लखनऊ के स्टूडियो में शुरू हुई रिकॉर्डिंग; DD UP और PM ई-विद्या चैनल पर होगा प्रसारण

हापुड़। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हापुड़ के शिक्षक अमित शर्मा अब प्रदेशभर के छात्रों को दूरदर्शन पर गणित पढ़ाते नजर आएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने उन्हें ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना है। उनके वीडियो लेक्चर दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और पीएम ई-विद्या चैनलों पर प्रसारित होंगे।

SCERT ने किया चयन
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन उत्तर प्रदेश (DD UP) व पीएम ई-विद्या चैनलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षण का नियमित प्रसारण किया जाता है। इसमें विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार वीडियो व्याख्यान व ई-कंटेंट दिखाया जाता है। इसी क्रम में शिक्षक अमित कुमार शर्मा को गणित विषय के ई-कंटेंट निर्माण एवं वीडियो लेक्चर रिकॉर्डिंग के लिए चयनित किया गया है।

*NCERT लखनऊ में चल रही रिकॉर्डिंग*
वर्तमान में उनकी रिकॉर्डिंग NCERT लखनऊ के अत्याधुनिक स्टूडियो में शुरू हो चुकी है। रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद उनके शैक्षिक वीडियो जल्द ही दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और ई-विद्या चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे। इससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।



पहले भी मिल चुके कई सम्मान
अमित कुमार शर्मा नवाचारी शिक्षण, उत्कृष्ट शैक्षिक सामग्री निर्माण और तकनीक आधारित शिक्षण के लिए पहले भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वे राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। उनका यह चयन न केवल जनपद हापुड़ बल्कि पूरे प्रदेश के शिक्षकों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page