News
सड़क पर शराब पी रहे 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240503-wa00066953342867897889382.jpg?resize=780%2C585&ssl=1)
हापुड़। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुलड़बाजी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हाफिजपुर पुलिस ने में एक ही रात में 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार शाम ढलते ही हाफिजपुर पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया और विभिन्न जगहों पर खुलेआम सड़कों पर शराब पीने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया। ज्यादातर जगह लोग शराब ठेकों के आसपास ही सड़क पर शराब पीते पकड़े गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि लोग सड़कों पर शराब ना पिएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-03-31-15-15-44-75_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E27128788912889426146.jpg?resize=300%2C179&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-03-31-15-18-32-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2941303884073163921.jpg?resize=300%2C229&ssl=1)