संस्कार केन्द्र पर बच्चों को वितरित की पुस्तकें, दिए प्रमाण पत्र

हापुड़। शिक्षा भारती द्वारा संचालित गोयना ग्राम संस्कार केन्द्र पर आज एक सुन्दर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हापुड़ ब्लॉक की BDO श्रुति सिंह रही । जिनकी अनुपस्थिति में मुख्य अतिथि का कार्यभार शिवम् पाण्डेय ने संभाला। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं विशिष्ट अतिथि अरुण जिन्दल,वैभव गुप्ता प्रधानजी एवं माधव सिंघल चित्रा वाले रहे ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात केंद्र में अध्ययन करने वाले बच्चों ने हिन्दी एवं अंग्रेजी की कविता एवं गीत सुनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
लायंस क्लब प्लेटिनम द्वारा बच्चों को गणित एवं कला की किताबें भेंट की गई। शिक्षा भारती संस्कार केन्द्र गोयना ग्राम एवं दस्तोई ग्राम की इंचार्ज टीचर द्वारा अशिक्षित अभिभावको को नाम लिखना सिखाने पर रविन्दी एवं पूनम शर्मा को हापुड़ विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया। हापुड़ विकास अधिकारी द्वारा लिखना सिखने वाले अभिभावकों को उपहार स्वरूप एक एक स्वास्थ्य किट दी गई जिसमें नेलकटर, नहाने का बड़ा साबुन,शैम्पू आदि वस्तुएं समाहित थी ।इसी के साथ क्लब सदस्यों ने दस्तोई इंचार्ज टीचर को केन्द्र के बच्चों के लिए गणित एवं कला की किताबें भेंट की ।
मुख्य अतिथि को केन्द्र द्वारा विद्यालय वार्षिक पत्रिका भेंट की गई।
मुख्य अतिथि शिवम् पाण्डेय ने अपने संबोधन में बच्चों को स्कूल आने एवं मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में शिवम पांडे के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार, ब्लॉक कॉर्डिनेटर नदीम भी उपस्थित रहे ।
अन्त में कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल द्वारा सभी अतिथियों का केन्द्र पर आने एवं टीचर्स व बच्चों को किताबें भेंट करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया।











