M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

श्री ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)ने परशुराम जयंती पर झांकियों में भक्तों को किया सम्मानित

हापुड़ ।

श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने परशुराम जयंती के पावन पर्व पर समस्त ब्राह्मण समाज के साथ भव्य झांकियों का आयोजन किया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध ने बताया की बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र,एवं अपना विशेष चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

झांकियों में भगवान परशुराम के जीवन-लीला के दृश्यों को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया, जो हजारों लोगों को आकर्षित करने वाली रही। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह चिन्ह ज्योतिषीय परंपराओं और कर्मकांड की गरिमा का प्रतीक है, जो प्राप्तकर्ताओं को धार्मिक उत्साह के साथ-साथ संगठन से जोड़ता है। आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्हें चिन्ह भेंट कर महासभा ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने कहा, “परशुराम जयंती पर यह आयोजन हमारी सनातन परंपराओं को मजबूत करने का प्रयास है। झांकियों के माध्यम से हम भक्तों को सम्मानित कर संगठन का संदेश प्रसारित कर रहे हैं।जहां ज्योतिषीय पूजा-अर्चना और कर्मकांड भी आयोजित किए गए।

श्री ज्योतिष कर्मकांड महासभा लगातार धार्मिक उत्सवों के माध्यम से समाज को जोड़ने और ज्योतिषीय ज्ञान का प्रसार करने का कार्य कर रही है।इस धार्मिक आयोजन में महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्रीमनोज मिश्रा एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध उपस्थित रहें।अंत में सभी सामाजिक कार्यकर्ता को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page