News
शहर कोतवाल ने किया हापुड़ का रोशन, इंस्पेक्टर मुनीष प्रताप सिंह चौहान को मिलेगा गैलंट्री मेडल

हापुड़।
नोएडा में दो लाख के ईनामी बदमाश व कुख्यात अजय कालिया को मुठभेड़ में मार गिराने वालें हापुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह को
गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार। 21 जुलाई 2021 को नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने एसटीएफ के साथ सेक्टर-14 नाले के पास कुख्यात व दो लाख रुपए के ईनामी बदमाश अजय कालिया को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विभाग ने उनकी बहादुरी व साहस के लिए इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह को गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया।












