शिवा पाठशाला में निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली, परीक्षाफल व पुस्तकें की गई वितरित

शिवा पाठशाला में निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली, परीक्षाफल व पुस्तकें की गई वितरित

हापुड़। नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में नये सत्र के पहले दिन बच्चों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया, स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया, पुस्तकें व परीक्षाफल वितरित करते हुए बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के शिवा प्राथमिक पाठशाला में नये सत्र के पहले दिन बच्चों ने पूरे जोश के साथ शिक्षा के
प्रति लिखे गए स्लोगन को हाथ में लेकर व नारे लगाकर रैली निकाली। अध्यापकों ने नारे लगाते हुए कहा कि सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ उनका नामांकन कराओ तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाओ।

इस अवसर पर निष्ठा ग्रुप के चेयरमेन कौशल किशोर गोयल ने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल आये और स्कूल में जो भी पढ़ाई होती है। उसका अध्ययन घर पर भी करें।
कार्यक्रम में कौशल किशोर, मीनाक्षी गोयल, शीतल त्यागी, प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल,एसएमसी अध्यक्ष गीता आदि ने कक्षा 1 से लेकर 5 तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को मेडल एवं रिजल्ट वितरित किए और अच्छा कार्य करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया। सभी बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की।
इस मौके पर डॉ हरजीत कौर, नीतू नारंग, लक्ष्मी शर्मा, सुमन, सोनम आदि मौजूद रहीं।











