शादी का झांसा देकर 2 साल तक शोषण का आरोप, गर्भ गिरवाने का भी लगाया आरोप

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भ गिरवाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता राबिया पत्नी शाहबुद्दीन, निवासी ग्राम बक्सर, थाना सिंभावली ने दी तहरीर में बताया कि करीब 2 वर्ष पहले उसने वेठ मोड़ पर हाईवे के पास चाय का ठेला लगाया था। वहीं उसकी मुलाकात असलम चौधरी पुत्र गफूर, निवासी वेठ से हुई। आरोप है कि असलम ने कहा कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वह राबिया से शादी करना चाहता है।
तहरीर के अनुसार, असलम ने कई बार खेतों और होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता 3 महीने की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भ गिरवाने को कहा और दवा दे दी, जिससे उसका गर्भ गिर गया। पीड़िता का आरोप है कि असलम ने शादी का वादा कर दो साल तक लगातार शोषण किया, लेकिन बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए थाना सिंभावली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश देने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।












tihay88 is great for quick fun! Jumped in for a few rounds and the games are fast-paced. No complaints here! tihay88!
Checking out casinoyak. They have a lot of new games that look appealing. Hopefully, they don’t end up being a dud. Test your luck over at casinoyak
Downloaded the ninecasinoapp. Seems pretty smooth. Great way to kill time on my commute. Hopefully, I can earn some extra money doing so! Download at ninecasinoapp