व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के तत्वावधान में आयोजित’चाय पर चर्चा’ में पहुंचे सदर विधायक , व्यापारियों से किया संवाद

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के तत्वावधान में आयोजित’चाय पर चर्चा’ में पहुंचे सदर विधायक , व्यापारियों से किया संवाद
व्यापारी सुरक्षा फोरम ने किया कार्यक्रम, विधायक ने सुनीं समस्याएं; पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया वृक्षारोपण
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र हापुड़ की ग्रीन वैली कॉलोनी में रविवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विजयपाल आढ़ती शामिल हुए। उन्होंने ज्येष्ठ-श्रेष्ठ व्यापारी बंधुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।
व्यापारियों ने रखीं अपनी बात
विधायक विजयपाल आढ़ती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी विधायक के सामने रखीं, जिनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला।
कार्यक्रम में व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अरुण चीनी वाले, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र आड़ वाले, जिला महामंत्री दीपक गोयल , जिला प्रचार मंत्री गौरव गोयल, नगर अध्यक्ष मनोज गोयल मुन्ना, नगर महामंत्री येशु अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु और कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
*पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
कार्यक्रम के अंत में विधायक विजयपाल आढ़ती ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की।











