शराब के नशे में पत्नी का कान चबाया” : पति की दरिंदगी, एफआईआर दर्ज

शराब के नशे में पत्नी का कान चबाया” : पति की दरिंदगी, एफआईआर दर्ज
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में शराब के नशे में धुत पति ने क्रूरता की हद पार कर दी। आरोपी ने मामूली कहासुनी पर पत्नी के साथ मारपीट की और उसका बांया कान चबा लिया। खून से लथपथ महिला की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़िता काजल पत्नी अनिकेत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे उसका पति शराब पीकर घर आया। आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका बांया कान चबा लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें भी धमकाकर मौके से भाग गया। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति अनिकेत के खिलाफ मारपीट, धमकी और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है।















