M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पिता ने अपनी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा,विरोध करने पर पत्नी को दी गोली मारकर हत्या करने की धमकी

पिता ने अपनी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा,विरोध करने पर पत्नी को दी गोली मारकर हत्या करने की धमकी

हापुड़।

अवैध संबंधों के चलते कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को बेरहमी से पीटा। पत्नी को गोली मारकर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि आरोपित काफी समय से तीनों को प्रताडि़त करता आ रहा है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला हर्ष विहार गली नंबर-तीन की मोनिका ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को उसके पति इंद्रपाल ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं,उसकी दोनों बेटियों सुहानी और इशिका को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी पीट दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने धमकी दी कि उसके पास पिस्टल है और वह किसी भी दिन उसे गोली से उड़ा देगा। पति के आदर्श नगर कालोनी की एक महिला के साथ पिछले करीब छह वर्षों से अवैध संबंध हैं। इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता है।

महिला का आरोप है कि पति ने दोनों मकानों पर कर्ज ले रखा है और घर की अधिकतर चीजें भी अपने कब्जे में कर ली हैं, जबकि घर खर्च या लोन की किस्तों के लिए कोई मदद नहीं करता। पहले भी महिला थाने में दोनों के बीच समझौता कराया गया था, लेकिन उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी। अब उसे और उसके तीनों बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है। पीडि़ता ने एसपी से शिकायत कर पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उसे व उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page