व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने किया टैक्स अधिकारी का सम्मान, हापुड़ में टैक्स कम करवाने में थी महत्वपूर्ण भूमिका

हापुड़,
नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर निर्धारण अधिकारी सुभाषचंद भारतीय का हापुड़ से गाजियाबाद ट्रांसफर होने पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने पालिका कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कर निर्धारण अधिकारी को आगामी कार्यकाल के
लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।
संस्थान के जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग, सचिन जिंदल सर्राफ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक गोयल, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कानूनी सलाहकार विवेक गर्ग, सर्राफा व्यापारी सन्नी जैन, आईआईए सचिव लवलीन गुप्ता आदि ने उनके द्वारा नगर की जनता के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रमोशन के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग ने बधाई देते हुए कहा कि नगर की जनता की कर संबंधित हर समस्या को ध्यान में रखकर उसका उचित समाधान किया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने कर निर्धारण अधिकारी के द्वारा किए गए कार्यों को नगर की जनता के लिए सेवा रूप बताया ।











