ATMS College of Education Menmoms
News

सजना है,मुझे सजना के लिए,करवा चौथ पर्व के लिए सजने संवरने ब्यूटी पार्लर पहुंची महिलाएं, महिला ने हाथों पर लगवाई मेंहदी,तो युवतियों ने बनवाये टेंटू


-पत्नियों ने पतियों के साथ बाजार में की खरीददारी

हापुड़।

सजना हैं मुझे सजना के लिए…….तेरी बिंदिया रे आजकल ये फिल्मी गाने
महिलाओं की जुबां पर हैं। हो भी क्यों न..क्योंकि करवा चौथ पर्व आ गया
है। जिसे देख महिलाएं सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं।
जिससे ब्यूटी पार्लरों की संचालिका जमकर चांदी काट रही है। वहीं इस पर्व
में प्रयोग होने वाले सामानों की महिलाएं ने बाजारों में जमकर खरीददारी
कर रही हैं। जिससे बाजारों में काफी रौनक दिखाई दे रही है।
           आपको बता दें कि महिलाएं पूरे वर्ष काफी व्रत रखती है। लेकिन
उन्हें करवा चौथ व्रत का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत आज
गुरुवार को शहर व देहात क्षेत्र में मनाया जायेगा। महिलाएं इस व्रत पर
सजने संवरने में कोई कसर नही छोडऩा चाहती हंै। इसी को ध्यान में रखते हुए
महिलाएं करवा चौथ व्रत से पूर्व ही सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर
पहुंच रही हैं। और ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा सकती
हैं। जिससे पार्लर संचालिकाएं जमकर चांदी काट रही है।
वही इस व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की महिलाओं ने बाजारों में
जमकर खरीददारी की। तथा अपनी सास को साड़ी देने के लिए दुकानों से आकर्षक
साडिय़ों की खरीददारी भी की। जिससे  साडिय़ों की दुकानों व बाजारों में
महिलाओं की काफी भीड़ रही।
करवा चौथ व्रत के आते ही महिलाओं
की जुबां पर एक गाना सुनाई दे रहा है। कि सजना है मुझे तो सजना के लिए।
इस व्रत के मद्देनजर महिलाएं बाजार में ज्वैलरी की दुकानों से अपनी पसंद
की ज्वैलरी खरीदती नजर जा रही है। तो अधिकांश महिलाएं बाजार में अपने
हाथों पर मेंहदी लगवाती देखी जा रही है। लेकिन उन्हें मेंहदी लगवाने के
लिए अपने नंबर का इंतजार भी करना पड़ रहा है। तो युवतियों अपनी बाजुओं पर
टेंटू बनवाती देखी गयी।
वही सबसे अधिक भीड़ चूडिय़ों की दुकानों पर देखी जा सकती है। दुकानदारों
ने भी करवा चौथ व्रत को देख फिरोजाबाद से चूडिय़ों की आकर्षक डिजाइनों
वाली चूडिय़ां मंगाकर अपनी दुकानों के काउंटरों पर ही सजा दिया है।
जिन्हें देख महिलाएं आकर्षित होकर उन्हें खरीदने पर मजबूर हो रही है।
——————
पतियों ने पत्नियों के लिए की खरीददारी
करवा चौथ पर्व पति पत्नी दोनों के लिए खास दिन होता है। बाजारों में पति
अपनी पत्नी के साथ जाकर साडिय़ों,ज्वैलरी व चूडिय़ों का चुनाव करने में
उनकी सहायता करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। तो कुछ नहीं स्वयं पत्नी
के लिए गिफ्ट की खरीददारी की।
—-


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page