व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – महेश अग्रवाल

हापुड़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों के लिए रात दिन व्यापारियों के साथ खड़ा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारी और सदस्यों से संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक व्यापरियों को जोड़ा जाए और उनकी समस्याओं का भी समाधान कराया जाए।
अग्रवाल यहां दिल्ली रोड पर व्यापारियों की बैठक को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारियों की लड़ाई को जोर शोर से लड़ा है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में हापुड़ के प्रमुख व्यापारी के यहां डकैती की वारदात हुई थी। हालांकि पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया, लेकिन पुलिस को एेसी व्यवस्था करनी चाहिए कि बदमाश दोबारा इस तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए सोच भी न सकें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरज गर्ग ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत कराया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश ललित मोदी, जिलाध्यक्ष सुनील गोयल ने कहा कि व्यापारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है और आगे भी कराया जाएगा। किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे दूध की छबील का आयोजन किया गया। लोगों ने मीठे दूध का सेवन कर गर्मी से राहत पाई।
इस अवसर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरज गर्ग, नगर महामंत्री दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजपा के जिला मंत्री अमित शर्मा, रवि मोहन गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, विपुल गर्ग, वीरसैन अग्रवाल, मनीष कंसल, विश्वास गोयल, राहुल गुप्ता, मनीष गोयल, कपिल अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।











