छात्रा से अश्लील हरकतें व कपड़े उतारने का प्रयास करने का आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

, हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में सातवीं की छात्रा को रिजल्ट देने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकतें करने व कपड़े उतारने का प्रयास के आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल श्रीराम जूनियर हाईस्कूल में गांव की 13 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को वह अपना रिजल्ट लेने स्कूल गई थी, तभी प्रिंसिपल ने उसे अपने ऑफिस में रिजल्ट कार्ड देने के बहाने बुलाया और अकेले का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बार बार गिड़गिड़ाने के बावजूद प्रिंसिपल उसके साथ अश्लील हरकतें करते रहे, तब विरोध करते हुए बड़ी मुश्किल से वह भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।











