वन विभाग का कारनामा , कांवड़ियों की सुरक्षा के नाम पर कटवाएं दिए हरे पेड़ों को, वन मंत्री से डीएफओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

वन विभाग का कारनामा , कांवड़ियों की सुरक्षा के नाम पर कटवाएं दिए हरे पेड़ों को, वन मंत्री से डीएफओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
हापुड़।
वन विभाग ने कांवड़ियों की सुरक्षा के नाम पर दिल्ली रोड़ स्थित एक मॉल के बाहर खड़े तीन हरे पेड़ों को कटवा दिया , जबकि उक्त मार्ग पर दोनों ओर एक दर्जन पेड़ सूखे खड़े है,जो हादसे को न्यौता दे रहे है। जिन पर वन विभाग के अधिकारियों की नजर नहीं पहुंच रही है। ऐसा लगता है,वन विभाग हादसे होने जा इंतजार कर रहा है।
प्रतिवर्ष कांवड यात्रा शुरू होने से पूर्व शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड यात्रा में अवरोध बनने के दृष्टिïगत रखते हुए वन विभाग द्वारा पेड़ों की शाखाओं को काटा जाता है। लेकिन जनपद में वन विभाग ने हरे पेड़ों की शाखाओं को काटने के स्थान पर हरे पेड़ों को जड़ से समाप्त कर दिया।
बीते बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एक मॉल के बाहर खड़े तीन हरे पेड़ों को वन विभाग द्वारा कांवड यात्रा के मद्देनजर जड़ से समाप्त करा दिया गया। जबकि गढ़ दिल्ली रोड पर सडक़ के दोनों एक दर्जन सूख पेड़ खड़े है,जो हादसे को न्यौता दे रहे है। लेकिन वन विभाग की नजर इन सूखे पेड़ों तक नहीं पहुंची है। ऐसा लगता है,कि वन विभाग के अधिकारी हादसा होने का इंतजार कर रहे है।
—————–
वन विभाग नहीं करता कोई कार्यवाही
दिल्ली रोड बालाजी मंदिर के निकट एक मॉल निर्मित हो रहा है। जिस भूमि पर मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस भूमि पर सैकड़ों हरे पेड़ों को रातों-रात का कटवाया दिया गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को जानकारी भी दी,लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गयी।
————————
कांवड यात्रा के मद्देनजर पेड़ कटवाये गये
डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा व हाईटेंशन विद्युत लाइन के दृष्टिïगत रखते हुए दिल्ली रोड पर एक मॉल के बाहर स्थित तीन हरे पेड़ों को कटवाया गया है।
——————–















