News
लोहा व्यापारी की दुकान में घुसकर चोरों ने की नगदी व सामान चोरी, व्यापारियों में रोष

, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक लोहे की दुकान में घुसकर चोरों ने 15 हजार रुपए की नगदी व सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र निवासी समाजसेवी सुनील कुमार गर्ग की गांधी बाजार में मुकुट लाल लोहे वालों की दुकान के नाम से फर्म है। दुकान मालिक सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि वे देर रात वे दुकान बंद करके घर गए थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोली, तो गल्ले से रखे 15 हजार रुपये गायब थे। दुकान का सामान भी चोरी हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











