M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ विश्व टीबी दिवस

हापुड़ । श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विश्व टीबी दिवस का आयोजन मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, दिल्ली रोड, हापुड़ में मुख्य चिक्तिसा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी जी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश जी, मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर एवं श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री मधुसूदन लोहिया जी, श्री प्रसन लोहिया जी, श्री नृपेन कुमार डूगर जी एवं मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इकाई प्रमुख श्री गौरव दुबे जी की अध्यक्ष्ता में दीप प्रज्जवलित करके, कम्पनी एवं ट्रस्ट के संस्थापकों को पुष्प श्रद्धांजलि अर्जित कर किया गया।

श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्स्ट द्वारा वर्ष 2004 से टीबी का इलाज सुचारू रूप से किया जा रहा है जिसमें अभी तक 7187 मरीजों का इलाज पूर्ण रूप से हो चुका है और वो सभी स्वस्थ हैं।

मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर एवं श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री मधुसूदन लोहिया जी एवं श्री प्रसन लोहिया जी का कहना है कि टीबी के निदान के लिए हम तब तक प्रयासरत रहेंगे जब तक कि टीबी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो जाता है। हम मरीजों की सेवा में हर समय तत्पर हैं।

तत्पश्चात मुख्य चिक्तिसा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी जी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश जी द्वारा श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा टीबी के निदान लिए किये गए सहयोग को सराहा एवं TRUENAT मशीन को अपने यहाँ लगाने के लिए आभार व्यक्त किया जिससे टीबी की जांच एकदम सटीक रूप में होती है।

इस अवसर पर श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट के डॉक्टर प्रह्लाद सहाय अग्रवाल एवं डॉक्टर दिनेश कुमार अग्रवाल अपनी टीम विनोद कुमार, अनिल त्यागी, यासीन अली, सुहैल के साथ उपस्थित रहे।



कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू रूप से संचालन, प्रशासन एवं मानव संसाधन उप-महाप्रबंधक श्री रामेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में श्री सचिन चौधरी एवं श्री हेमंत कुमार त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


23 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page