M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

शराब ठेके मालिक ने दो भाईयों पर लगाया रंगदारी मांगने व लूट का आरोप

हापुड़ ।

बाबूगढ़ छावनी निवासी जोनी कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी बागड़पुर रोड पर कंपोजिट शराब की दुकान है। आरोप है कि विपिन जाट निवासी गांव ततारपुर अपने दो साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और दुकान चलाने की एवज में एक लाख रुपये की रंगदारी उनके सेल्समैन सुशांत कुमार से मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपी 20 जुलाई 2025 की रात करीब आठ बजे उनकी दुकान में जबरन घुस गए और सेल्समैन को बाहर निकाल दिया। इस दौरान आरोपी दुकान के गल्ले में रखी 60 हजार रुपये की नगदी व चेक बुक लूट ली। इसके बाद आरोपी ग्राहकों को धमकी देकर दुकान का ताला लगाकर चाबी भी अपने साथ ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी विपिन से दुकान की चाबी मांगी तो आरोपी ने गाली गलौज कर उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के परिजनों व ग्रामीणों से कहने पर उन्हें दुकान की चाबी मिल सकी। उन्होंने पुलिस से इसकी कोई शिकायत नहीं की थी। इसके बाद भी 24 जुलाई की रात करीब सवा नौ बजे आरोपी दुकान में घुसकर जबरन बियर पीने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सेल्समैन को डरा धमकाकर गल्ले में रखी नकदी लूट ली। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से की लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंचे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विपिन जाट व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page