लॉयन्स क्लब हापुड़ गौरव ने डॉक्टर्स डे पर किया सम्मान समारोह, चिकित्सक और सीए सम्मानित

लॉयन्स क्लब हापुड़ गौरव ने डॉक्टर्स डे पर किया सम्मान समारोह, चिकित्सक और सीए सम्मानित
डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अनुभव डूडेजा समेत चार डॉक्टरों और दो सीए को किया गया सम्मानित
हापुड़। लॉयन्स क्लब हापुड़ गौरव द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी सम्मानित किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अनुभव डूडेजा, डॉ. अर्चना गुप्ता एवं डॉ. सीमा सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, सीए पंखुरी गोयल एवं सीए वासु त्यागी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
क्लब अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि डॉक्टर और सीए दोनों ही समाज की रीढ़ हैं। एक स्वास्थ्य बचाता है तो दूसरा आर्थिक स्वास्थ्य मजबूत करता है।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रेखा सिंह, सचिव एडवोकेट ज्योति, कोषाध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई के साथ सिमरन गोयल, पारुल जिंदल, श्रुति शर्मा, शालू ग्रोवर, ममता अरोड़ा, शिल्या त्यागी, नीरू मित्तल, ज्योति साहनी, शालिनी चौधरी, मंजू बंसल, मिली सिंघल, उर्मिला सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।











