M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ में स्वास्थ्य से खिलवाड़: जवाहर गंज में नलों से आ रहा गंदा-रेतीला पानी, शिकायतों पर भी नहीं जागा नगर पालिका

हापुड़ में स्वास्थ्य से खिलवाड़: जवाहर गंज में नलों से आ रहा गंदा-रेतीला पानी, शिकायतों पर भी नहीं जागा नगर पालिका

मौहल्ले में बीमारियों का खतरा बढ़ा, लोग बोले- पीने लायक नहीं पानी; कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, लोगों में आक्रोश

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। नगर पालिका की लापरवाही से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है। मौहल्ला जवाहर गंज में घरों के नलों में गंदा और रेतीला पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

पीने लायक नहीं पानी
मौहल्लेवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से नलों से मटमैला और रेत मिला पानी आ रहा है। पानी इतना गंदा है कि पीना तो दूर, कपड़े धोने और नहाने लायक भी नहीं है। मजबूरी में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है या बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।

बीमारी फैलने का डर
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदा पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें आम हो रही हैं। लोगों ने आशंका जताई कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं।



अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप
मौहल्ले के लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पाइपलाइन लीकेज या टंकी की सफाई न होने से समस्या बनी हुई है। अधिकारियों की उदासीनता से मौहल्ले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।



लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page