News
लायब्रेरी जा रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-29-11-43-43-61_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E28633542722878946420-300x214.webp?resize=300%2C214&ssl=1)
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लायब्रेरी में पढ़नें जा रही नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकतें कर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मनचलें के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-06-51_7352322957d4404136654ef4adb645047E27393065108114153020-300x173.webp?resize=300%2C173&ssl=1)
गढ़ के गिंव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्ष की भतीजी नगर में ही स्थित एक पुस्तकालय में पढ़ने के लिए जाती है। वहीं पर नगर का ही एक युवक भी जाता है। युवक उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अक्सर अश्लील फब्तियां कसता है। दो दिन पहले भी आरोपी ने उसकी भतीजी को रास्ते में रोक कर अभद्रता की।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-15-12-32-31-42_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E21045189309311591307-300x151.webp?resize=300%2C151&ssl=1)