HapurNewsUttar Pradesh
मेलें में बंद हुई थाना प्रभारी की गाड़ी, पुलिसकर्मियों व लोगों ने थक्का मारकर की स्टार्ट , वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में
आयोजित रामलीला मैदान के मेले में गढ़ कोतवाली प्रभारी की गाड़ी अचानक बंद हो गई। पुलिसकर्मियों ने मेले में आए लोगों से धक्का लगवाया। यह दृश्य वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रामलीला मैदान में मौजूद लोगों ने बताया कि जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई तो पुलिसकर्मी खुद भी धक्का लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने वहां खड़े कुछ
लोगों से मदद मांगी। लोगों ने धक्का लगाकर गाड़ी को चालू कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।















