HapurNewsUttar Pradesh
लिंक और ओटीपी भेज खातें से उड़ाए 1.17 लाख रुपये

हापुड़।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के न्यू आर्य नगर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के पेटीएम की केवाईसी और लोन अपडेट करने का झांसा देकर एक लाख 17 हजार रुपए खाते से निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
शिकायत के अनुसार मोहल्ला न्यू आर्य नगर निवासी सुभाष को फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पेटीएम से ‘जुड़ा बताते हुए कहा कि उनकी केवाईसी अपडेट करनी है, नहीं तो सेवा बंद हो जाएगी। साथ ही लोन दिलाने का लालच भी दिया गया। ठगों ने लिंक और ओटीपी साझा कराया और कुछ देर बाद खाते से एक लाख 17 हजार रुपए निकाल लिए।












