ATMS College of Education Menmoms
News

64 लाख रुपए लूटकांड का मामला : डीआईजी ने किया कोतवाल व दो चौकी इंचार्ज को निलम्बित

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 9 पर राजस्थान से एक चावल व्यापारी से दिनदहाड़े बाइकसवार बदमाशों ने 64 लाख रुपए की लूट के मामले में डीआईजी ने पिलखुवा कोतवाल सहित तीन चौकी इंचार्ज को निलम्बित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार शाम
राजस्थान के शिकार क्षेत्र निवासी व गेहूं, चावल और खल व्यापारी राकेश हापुड़ में अपने पार्टनर कसेरड बाजार निवासी विभव शुक्ला के पास पैसे लेने आए थे। दोपहर राकेश 64 लाख रुपये बैग में लेकर वापस दिल्ली लौट रहे थे।
तभी हाईवे पर जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने उनकी गाड़ी को स्कूटी सवात तीन बदमाशों ने ओवरटेक किया। जबतक राकेश कुछ समझ पाते तब तक उनकी गाड़ी के आगे बदमाशों ने ओवरटेक कर स्कूटी लगा दी। इसके बाद रिवाल्वर दिखाकर उन्हें धमकाया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लूट के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। जबतक लोग मदद के लिए दौड़े तब तक बदमाश दिल्ली की तरफ तेजी से स्कूटी भगाकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी कल निधि नैथानी और एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह पहुंचे।
पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध मार्गों पर नाकाबंदी कराई गई है और स्कूटी सवार बदमाशों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि लूटकांड में बदमाशों की धरपकड़ के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर और बाहरी इलाके में नाकाबंदी की गई है। गल्ला व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर ही 15 दिसंबर को नोएडा के व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपये की लूट हुई थी।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर पिलखुवा कोतवाल श्यौपाल सिंह निलंबित, चौकी प्रभारी छिजारसी महन्तराज यादव व चौकी प्रभारी एचपीडीए जितेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page