ड्राइवर लाखों रुपए का माल लेकर ट्रक लेकर हुआ फरार

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक ड्राइवर लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गया।
दिल्ली के बादली निवासी अर्जुन ने बताया कि उनकी गाड़ी पर मध्यप्रदेश के कूप निवासी व्यक्ति चालक है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व चालक गाड़ी में मुरादाबाद निवासी व्यापारी का करीब पांच लाख रुपये का माल लेकर दिल्ली से गया था। गढ़ क्षेत्र में पहुंचने पर उसने गाड़ी का जीपीएस हटा दिया। इस बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने चालक से संपर्क किया। जिस पर चालक ने उसने माल पहुंचाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया और वह माल समेत गाडी लेकर गायब हो गया।
पीड़ित ने चालक को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।












