महिला का शव बरामद,गला दबाकर हत्या की आंशका

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने गढ़ की महिला का शव बरामद कर पीएम को भेज दिया। महिला की हत्या कर शव छुपाने की आंशका है।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के कुचेसर चोपला फ्लाई ओवर के पास सड़क के किनारे रेत मे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव छुपाया गया है।

सुचना पर तत्काल पुलिस द्वारा शव को रेत से निकाला गया संभवतःइसकी हत्या गला दबाकर की गई है और इसकी पहचान प्रियंका (35) पत्नी सुरेश निवासी जैन वाली गली नक्का कुआ गढ़ हापुड़ हाल निवासी पिलखुआ  के रूप मे हुई है।

Exit mobile version