मकानमालिक के बेटे ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती से किया रेप , एफआईआर दर्ज
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-02-08-30-52-37_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E22806730526144992496-300x219.webp?resize=300%2C219&ssl=1)
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में एक मकान मालिक के बेटे ने किराए पर रह रही एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर व शादी का झांसा देकर रेप किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
धौलाना के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। इस दौरान मकान मालिक के बेटे ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसके पिता द्वारा युवक के परिजनों से शादी की बातें भी हुई थी। लेकिन युवक के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद वह नौकरी करने लगी तो युवक ने वहां भी उसे धमकी देते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-02-11-08-38-29-45_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b127E25439097868775309389-300x161.webp?resize=300%2C161&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-02-11-08-38-32-20_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b127E26258277537939881330-137x300.webp?resize=137%2C300&ssl=1)