भारी पड़ा मजाक : मजाक में तंमचा से चली गोली,द ोस्त की मौत

हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
दो दोस्तों के बीच मजाक मजाक में गोली चलनें से एक दोस्त की गोली लगनें से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर तंमचा बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के ग्राम असौड़ा निवासी संजय और कासिम अपास में मजाक कर रहे थे। मजाक के दौरान संजय के पास रखें तमंचे से गोली चल गयी जो कासिम की जांघ में लग गयी, कासिम को घायल अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ उपचार के दौरान कासिम की मृत्यु हो गयी।
थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी दोस्त संजय सैनी को गिरफ्तार कर तंमचा बरामद कर लिया।

Exit mobile version