M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कृषि अधिकारियों ने गोदाम में छापेमारी कर पकड़े 15 सौ कट्टे अनुदानित यूरिया के पकड़े , किए ज़ब्त

कृषि अधिकारियों ने गोदाम में छापेमारी कर पकड़े 15 सौ कट्टे अनुदानित यूरिया के पकड़े , किए ज़ब्त

, हापुड़।

जिलें में अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी के बीच कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक सूचना के आधार पर एक गोदाम में छापेमारी की, जहां उन्होंने अनुदानित यूरिया के 15 सौ कट्टे पकड़ सीज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार को जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश के नेतृत्व में कृषि विभाग ने जरौठी रोड स्थित एक गोदाम के बाहर खड़े एक ट्रक को पकड़ा।

इस ट्रक में एचयूआरएल कंपनी का नीम कोटिड अनुदानित यूरिया के 500 कट्टे लदे थे। ट्रक चालक से पूछताछ की गई लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी।

इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोदाम का निरीक्षण किया। अंदर जांच करने पर लगभग एक हजार अतिरिक्त कट्टे मिले। गोदाम में रखे स्टॉक और मेरठ से आए उर्वरक का रिकॉर्ड मिलान न होने तक सभी उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि मेरठ से हापुड़ आए अनुदानित यूरिया की जांच की जा रही है। रिकॉर्ड से मिलान होने के बाद ही इन उर्वरकों की बिक्री की अनुमति दी जाएगी।

विभाग को शिकायत मिली थी कि किसानों के लिए दिया जाने वाला अनुदानित यूरिया प्लाईवुड और अन्य फैक्टरियों में इस्तेमाल हो रहा है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page